फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक जुबिन नौटियाल की पार्टी में विवाद के सबूतों के साथ हो गया ऐसा, परेशानी में पड़ी पुलिस

Sun, 24 Jun 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
zubin
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल की पार्टी में हंगामा और मारपीट के मामले में अभी तक पुलिस ने किसी की ओर से भी एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं सबूत के तौर पर पुलिस ने रेस्टोरेंट (घटनास्थल) की जो हार्ड डिस्क कब्जे में ली थी उसमें डाटा नहीं मिला है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हार्ड डिस्क में नमी आ गई है। लिहाजा अब उसे कंप्यूटर लैब भेजा गया है। इधर, शुक्रवार को जुबिन ने डीजीपी अनिल के रतूड़ी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनकी मांग पर डीजीपी ने एसएसपी देहरादून को प्रकरण में गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को जीएमएस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जुबिन की बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा हो गया था। इसके बाद शशांक मलिक नाम के एक युवक ने जुबिन पर महिला मित्र से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक फुटेज की हो रही जांच

बाद में जुबिन ने भी उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। जुबिन का आरोप था कि शशांक व उसकी महिला मित्र ने उसकी कार का शीशा तोड़ा और उस पर हमला किया। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि रेस्टोरेंट की हार्ड डिस्क से पुलिस डाटा रिकवर नहीं कर पाई है। ऐसा हार्ड डिस्क में अत्यधिक नमी आने के कारण हो रहा है। ऐसे में इसे कंप्यूटर लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फुटेज सामने आने के बाद ही पता लग सकेगा कि उस दिन पार्टी के दौरान क्या हुआ था। पुलिस इस मामले में शशांक की शिकायत पर भी जांच कर रही है।

एक फुटेज की हो रही जांच
पिछले दिनों जुबिन पक्ष की ओर से पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई थी। बताया गया था कि इस फुटेज में शशांक मलिक जुबिन नौटियाल की कार पर हमला करता दिख रहा है। उसके साथ में उसकी महिला मित्र के हाथों में भी लोहे की रॉड है। एसएसपी ने बताया कि इस फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जिस कैमरे में यह सब कैद हुआ है, वहां पुलिस खुद भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें