यदि बृहस्पतिवार तक विदेश मंत्रालय और पाकिस्तानी दूतावास से अनुमति नहीं मिलती है, तो सभी को बैरंग लौटना पड़ेगा। हालांकि ट्रस्ट ने श्री हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति के लिए पाकिस्तानी दूतावास को पत्र भेजा है। इसके जवाब में पाकिस्तानी दूतावास ने श्रद्धालुओं की सूची मांगी है। इसके अलावा श्रद्धालु भी अपने स्तर से भारतीय दूतावास से भी अनुमति के लिए संपर्क कर रहे हैं।
जत्थे में शामिल श्रद्धालु
पाकिस्तान से हिम्मत सिंह की अगुवाई में श्रीहेमकुंड साहिब के दर्शन को पहुंचे जत्थे में किशन चंद, ओमप्रकाश, दिलीप कुमार, लालचंद समेत कुल 39 श्रद्धालु शामिल हैं। जत्थे में 12 पुरुष, आठ महिलाएं और 19 बच्चे भी शामिल हैं।
ट्रस्ट के माध्यम से जत्थे की जितनी सहायता हो सकती है, वह की जा रही है। पाकिस्तानी दूतावास को अनुमति के लिए एक पत्र भी भेजा गया था, लेकिन इस पर अभी कोई तक जवाब नहीं मिल पाया है। जत्थे को ऋषिकेश में सिर्फ बृहस्पतिवार तक रहने की ही अनुमति है।
-सरदार दर्शन सिंह, प्रबंधक, हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट