फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः व्हाट्सएप पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़के सिख

Sun, 14 Jun 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में व्हाट्सएप पर सिख धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सिख समुदाय भड़क उठा।
विज्ञापन


सिख यूथ फेडरेशन और सिख समाज के बैनर तले सिखों ने रविवार को भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई गई है।

व्हाट्सएप पर सिख धर्म और 1984 के दंगों को लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। आरोप है कि ग्रुप पर एक सदस्य लगातार टिप्पणी कर रहा है। यह जानकारी सिख समुदाय को भी पता चली। सिख समुदाय ने समझाना भी चाहा, बावजूद अभद्र टिप्पणी का सिलसिला चालू रहा। रविवार को सिख समुदाय ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि असामाजिक तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिख समुदाय ने इस तरह की टिप्पणी कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई, ताकि किसी के भी धर्म को आघात न पहुंचे। यहां से सीधे सिखों का जत्था कोतवाली ज्वालापुर पहुंचा।

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान तनूप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, सतविंदर सिंह, पवनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, जुझार सिंह, विक्रम सिंह, तेजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरुसाहब सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें