फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपुल्स फोरम उत्तराखंड की ओर से ईवीएम (इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीन) के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सदस्यों ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए और चुनाव आयोग से ईवीएम को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को गांधी पार्क के मेन गेट पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सदस्यों ने हस्ताक्षर कर ईवीएम प्रयोग के विरोध में रोष जताया और लोगों से भी मुहिम में योगदान देने की अपील की। कहा कि ईवीएम के कारण चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि देशभर में 19 लाख से ज्यादा ईवीएम का लेखा-जोखा चुनाव आयोग के पास नहीं है। बताया कि कई बड़े अधिकारी भी ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर संदेह जता चुके हैं। अभियान में जयकृत कंडवाल, हरजिंदर सिंह, प्रेम सिंह दानू, राकेश कुमार डोभाल, सुरेश दास, प्रदीप कुकरेती, हरि राई, विजय पाहवा, वीरेंद्र त्यागी, सतीश धोलखंडी, कर्नल एआर मनहस, ठाकुर आरएम कैंतूरा समेत कई अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें