फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 1.86 लाख रुपये से गड्ढा मुक्त होगी सिडकुल की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में लंबे समय से लोग गड्ढों से भरी और उधड़ी सड़क पर चलने को मजबूर है। लेकिन अब जल्द ही सड़कों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। 1.86 करोड़ रुपये से सड़कों की मरम्मत का काम किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही कार्य करने जा रहा है।
विज्ञापन




वर्ष 2011-12 में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई के संचालन की जिम्मेदारी सिडकुल के पास आ गई थी। यहां 200 एकड़ भूमि पर करीब 240 छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित है। इनमें हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन स्थापना के बाद से सिडकुल में सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया।



भारी वाहनों के संचालन से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। सड़कों का डामर जगह-जगह से उखड़ गया। फैक्टरी कर्मी कई वर्षों से गड्ढों से भरी और उधड़ी सड़कों से आवागमन कर रहे थे।
विज्ञापन


सिडकुल के अवर अभियंता विजय राणा ने बताया कि 1.86 करोड़ रुपये के बजट से क्षेत्र में सड़कों का कार्य किया जाना है। बताया कि बरसात के कारण बीच में कार्य को रोक दिया गया था। लोक निर्माण विभाग सड़क मरम्मत का कार्य करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें