फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नवोदय विद्यालय ने जीती लोकगीत व एकांकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरायपुर में हुआ मेरी माटी-मेरा देश एवं विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजनI
विज्ञापन




रायपुर में हुए मेरी माटी-मेरा देश एवं विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत व एकांकी प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को ननूरखेड़ा स्थित युवा कल्याण निदेशालय के बहुद्देश्यीय हॉल में विधायक बृजभूषण गैरोला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।



कार्यक्रम में विकासखंड के तहत 35 ग्राम पंचायतों से मिट्टी, चावल एकत्रित कर लाए गए कलशों के साथ मुख्य अतिथि व खंड विकास अधिकारी रायपुर अपर्णा बहुगुणा के नेतृत्व में आईटीबीपी सीमाद्वार की टुकड़ी, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के आश्रितों, युवक-महिला मंगल दल, सांस्कृतिक दलों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही एक बड़े कलश को राज्य स्तरीय पर विकासखंड के प्रतिभाग के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में महिला मंगल दल सौडा सरोली ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। लोकनृत्य में नटराज एकेडमी ने बाजी मारी। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मनोज कापड़ी, सहायक खंड विकास अधिकारी ललित मोहन जोशी, गीतांजलि रावत, सुरेंद्र सिंह कार्की, चंद्र दत्त सुयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें