फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत

Sat, 09 Feb 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन

सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे एक सिडकुल कर्मी को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा घायल श्रमिक को जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मूल रूप से पूरनपुर पीलीभीत का रहने वाला 35 वर्षीय पवन शुक्ला रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में रहकर सिडकुल की ओरंगाबाद प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह पवन ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहा था। 

ग्रीन प्लाई फैक्ट्री के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस के अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें