फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल ने शहर की ओर मोड़ दी नदी, बढ़ा खतरा

Mon, 04 Aug 2014 05:02 PM IST
विनोद पनेरू/ अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सिडकुल ने कल्याणी का प्रवाह बदल दिया है। नदी के रुख को दो सौ मीटर शहर की ओर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इससे आसपास की कॉलोनियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालांकि सिडकुल प्रशासन नदी का प्रवाह बदलकर अपनी जमीन के बेहतर इस्तेमाल की बात कर रहा है।

कल्याणी का अस्तित्व खतरे में है। इसमें सिडकुल के प्रदूषित नाले डाले जा रहे हैं और कई जगह अतिक्रमण भी हो रहा है। अब इसकी धारा से छेड़छाड़ की जा रही है।

करीब दो सौ मीटर शहर की ओर मुड़ी नदी

सिडकुल क्षेत्र में नदी के प्रवाह को मूल स्थल से करीब सौ से दो सौ मीटर शहर की ओर परिवर्तित कर दिया गया है। लगभग 1600 मीटर लंबाई में नदी का प्रवाह बदला गया है।

इससे मंडी, कलक्ट्रेट के अलावा कई कॉलोनियों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। कल्याणी सिडकुल सेक्टर दो से होकर अटरिया मार्ग पर निकलती है। यह आगे बिलासपुर होते हुए भाखड़ा में मिल जाती है।

स्थानीय निवासी और पेशे से वकील भूपेश दुम्का ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नदी का प्रवाह बदलना गलत माना गया है।
विज्ञापन

हजारों लोगों की जान खतरे में

नदी का प्रवाह शहर की ओर होने से कई कॉलोनियों में बाढ़ का खतरा बढ़ेगा। यदि सिडकुल प्रबंधन को जमीन की इतनी ही चिंता है तो नदी के ऊपर पुलिया बनाकर कर भी काम चलाया जा सकता था।

मुझे मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति देखी जाएगी और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अनुमति ली गई है या नहीं इसका भी पता लगाया जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी

नदी का प्रवाह एक ओर करने से औद्योगिक भूमि एक साथ हो जाएगी और इसका बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा, शेष भूमि पर पार्क बनाया जाना भी प्रस्तावित है। वर्तमान में नदी के औद्योगिक क्षेत्र के बीच से बहने से करीब 68 एकड़ जमीन अलग-थलग पड़ी हुई है।
- जीपी दुर्गापाल, आरएम, सिडकुल पंतनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें