फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: अनदेखी: 11 किलोमीटर का पैदल सफर और डंडी-कंडी पर टिकीं सांसें, दर्द से कराहती रही बीमार महिला

Thu, 28 May 2026 01:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

दर्द से कराहती बीमार महिला को इलाज के लिए पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को 11 किमी का पैदल सफर करना पड़ा। ग्रामीणों ने आनन-फानन में डंडी-कंडी तैयार की और उन्हें उसके माध्यम से धौला तक करीब सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
महिला को ले जाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरी विकासखंड के हिमाचल प्रदेश से सटे सेवा गांव में एक बीमार महिला को डंडी-कंडी पर 11 किमी पैदल दूरी तय कर सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद उन्हें वाहन से मोरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि करीब दस वर्ष पूर्व धौला से सेवा के लिए सड़क का काम शुरू भी हुआ लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इससे आज भी ग्रामीण सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सेवा गांव निवासी जगदीप फौजियान ने बताया कि बीते मंगलवार को खंतरा देवी उम्र 56 वर्ष की अचानक तबीयत खराब हो गई।

तेज बुखार, उल्टी-दस्त के साथ ही उनका पैरों ने भी काम करना बंद कर दिया था। उसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में डंडी-कंडी तैयार की और उन्हें उसके माध्यम से धौला तक करीब सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि सेवा से धौला तक की पैदल दूरी करीब 11 किमी है। साथ ही पैदल मार्ग संकरा और खड़ी पहाड़ी पर पगडंडी होने पर वहां से आवाजाही में खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कई बार बीमार रास्ते में ही दम तोड़ देते
बीमार महिला को उसके बाद वाहन से मोरी अस्पताल पहुंचाने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। कहा कि यह पहली बार नहीं है कि किसी बीमार को डंडी-कंडी के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया गया हो। इससे पूर्व भी हर बार बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए यही माध्यम है।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi: बड़ेथी में जंगल की भीषण आग बस्ती और हाईवे तक पहुंची, गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन


इस दौरान कई बार बीमार रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। बरसात में तो गांव का संपर्क देश-दुनिया से कट जाता है। गांव के लिए करीब दस वर्ष पूर्व धौला से सड़क का कार्य शुरू किया गया था लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सुभाष दौरियाल ने बताया कि सेवा गांव की सड़क निर्माण का कार्य जारी है। कोशिश है कि जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें