फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: एसआई निलंबित, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर रोड पर देर रात तक बार खुलने और डीजे बजने पर एसएसपी ने जाखन चौकी इंचार्ज राकेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर एसआई सुनील नेगी को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, डोईवाला कोतवाली में तैनात एसआई संदीप देवरानी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिकायती पत्र पर कार्रवाई न करते हुए जांच को अनावश्यक रूप से लंबित रखने का आरोप है।
विज्ञापन

राजपुर रोड पर देर रात तक बार खोलने और डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। लेकिन, बुधवार को वहां देर रात तक एक बार खुलने और डीजे बजाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने चौकी इंचार्ज राकेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी सुनील नेगी को भेजा गया है। जबकि, थाना वसंत विहार में तैनात सतबीर सिंह को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। उधर, शिकायतकर्ता की शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई न करने और अनावश्यक रूप से जांच को लंबित रखने पर एसएसपी ने डोईवाला में तैनात एसआई संदीप देवरानी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें