फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से बौखला गए हैं मुख्यमंत्री हरीश रावत - जाजू

Mon, 28 Nov 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
श्याम जाजू - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्रीय रसायन एवं पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि उत्तराखंड में 75 नई गैस एजेंसियां खोली जाएंगी। वहीं उत्तराखंड भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि देश में सबसे अधिक 63 हजार गैस कनेक्शन उत्तराखंड में वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अगले दो वर्षों में देश के कमजोर वर्ग के सभी परिवारों के पास अपना गैस कनेक्शन होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने रविवार को यहां जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के तहत 37 बीपीएल परिवारों की महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए।

पेट्रोलियम राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ की महिलाओं की दिक्कतों को कम करने के लिए घरेलू गैस कनेक्शन वितरित करने का निर्णय लिया है। राज्य में अभी तक 250 गैस एजेंसियां खोली जा चुकी हैं। पंतवाड़ी सहित पूरे प्रदेश में 75 नई एजेंसियां खोलने का सरकार ने फैसला किया है। उत्तराखंड भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि देश में सबसे अधिक 63 हजार गैस कनेक्शन उत्तराखंड में वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन


देश की जनता एक हजार और पांच सौ के नोट बंद करने की सराहना कर रही है। केवल बड़े लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। नोटबंदी से मुख्यमंत्री हरीश रावत बौखला गए हैं। भारत पेट्रोलियम के एमडी श्रीकांत वाडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उत्तराखंड में 28 हजार गैस कनेक्शन बांटे जाने हैं, इनमें तीन हजार कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें