फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीसीएल के उद्घाटन पर श्वेता मेहरा और किशन महिपाल ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से आयोजित डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग (डीसीएल) का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में लोक गायिका श्वेता मेहरा और लोक गायक किशन महिपाल ने अपनी शनादर प्रस्तुति से खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

20 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। समारोह में क्रिकेट के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति भी देखने को मिली। सबसे पहले लोक गायक किशन महिपाल ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद गायिका श्वेता मेहरा ने गीतों की प्रस्तुति के साथ नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पहले दिन का उद्घाटन मुकाबला सचिवालय सुपर किंग्स और एफडीए लीडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। सचिवालय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 135 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। देर रात तक चले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। टूर्नामेंट की विजेता टीम को पांच लाख रुपये, उपविजेता को तीन लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये और चौथे स्थान की टीम को 50 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें