फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी के शुभ मल्ल का राष्ट्रीय एमटीबी साइक्लिंग के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। शहर के युवा साइक्लिस्ट शुभ मल्ल का 23वीं माउंटेन टेरेन बाइक (एमटीबी) साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार अक्तूबर तक ओडिशा में किया जाएगा।
विज्ञापन

शुभ के पिता गणेश मल्ल ने बताया कि शुभ ने उत्तराखंड की राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद शुभ का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। अब वह ओडिशा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया कि शुभ का पहला राज्य स्तरीय और पहला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। वहीं, माउंटेन टेरेन बाइक साइक्लिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले शुभ को मसूरी का पहला युवा साइकिल चालक बताया जा रहा है। माउंटेन टेरेन बाइक साइक्लिंग में पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर साइकिल चलाने के साथ संतुलन, गति और तकनीकी दक्षता की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें