फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रिया को इरास्मस मुंडस में छात्रवृत्ति के साथ मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईटी विवि की छात्रा श्रिया सुब्रामण्यम ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराते हुए प्रतिष्ठित इरास्मस मुंडस संयुक्त परास्नातक कार्यक्रम में पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश प्राप्त किया है। बीएससी भौतिकी की छात्रा श्रिया का चयन वर्ष 2026–2028 के लिए हरित व डिजिटल परिवर्तन के लिए नैनो पदार्थों में परास्नातक (ग्रीनैनो) कार्यक्रम में हुआ है। यह विश्व के सबसे प्रतिस्पर्धी और प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में गिना जाता है। इस कार्यक्रम के तहत वे फ्रांस के लोरेन विश्वविद्यालय, इटली के टोर वर्गाटा विश्वविद्यालय व संरचना पदार्थ संस्थान (सीएनआर) और स्लोवेनिया के जोजेफ स्टेफन अंतरराष्ट्रीय स्नातकोत्तर विद्यालय जैसे शीर्ष संस्थानों में अध्ययन करेंगी। श्रिया ने विवि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें