फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जुलाई से अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Sun, 15 Jul 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
amar ujaleshwar temple
विज्ञापन

 बांदल घाटी स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में 23 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। बाल व्यास पंडित अनुज उनियाल 30 जुलाई तक कथावाचान करेंगे। पहले कथा 16 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से तिथि आगे बढ़ा दी गई है। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। कथा दोपहर एक बजे से पांच बजे तक होगी। 

विज्ञापन


बांदल घाटी में सरखेत पीपीसीएल स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में कथा का वाचन करने वाले पंडित अनुज उनियाल ने बताया कि 23 जुलाई को कलश यात्रा से कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा में सरखेत सहित निकट के गांव माल देवता व केशरवाला के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। साथ ही कई गांवों के श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचेंगे।

मंदिर से कलश यात्रा सुबह नौ बजे से निकाली जाएगी। साढ़े नौ बजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन पर 30 जुलाई को सुबह सात बजे भगवान गणेश की पूजा से किया जाएगा। दोपहर साढ़े बारह बजे यज्ञ किया जाएगा। दोपहर एक बजे प्रसाद वितरण कर कथा का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें