फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
सेलाकुई के तेलपुरा में कलश यात्रा निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
सेलाकुई। तेलपुरा स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा व्यास आचार्य कृष्ण प्रसाद उपाध्याय ने कथा के प्रथम दिन प्रवचन देते हुए कहा कि सत्संग और भजन ही जीवन का वास्तविक सार है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि भागवत कथा जीवन में सकारात्मकता और भक्ति भाव का संचार करती है। इस अवसर पर मुखिया संजय थापा, भविश्वर शर्मा, पुरुषोत्तम, विद्यांशी, सरिता थापा, सोनी शर्मा, कल्पना, मीना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें