फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रद्धा के साथ मनाई श्रीमद् भागवत गीता जयंती

विज्ञापन
दून पब्लिक एकेडमी में गीता जयंती के अवसर पर संबो​धित करते प्रधानाचार्य। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। दून पब्लिक एकेडमी में श्रीमद् भागवद गीता जयंती भव्यता, आध्यात्मिकता और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीता के मंत्र लिखे पोस्टर तैयार किए और परिसर को रंगोली व पुष्प, दीप से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन और ओम धृतराष्ट्र उवाच के सामूहिक उच्चारण से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गीता के 18 अध्यायों का सार, श्लोक-पाठ, कविताएं और प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से गीता के शाश्वत संदेशों, कर्तव्य, साहस, समर्पण और आत्मानुशासन को अत्यंत प्रभावी ढंग से व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन शर्मा ने कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानवता का धड़कता हुआ हृदय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें