फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 56 भूस्खलन क्षेत्रों का ट्रीटमेंट करेगा लोक निर्माण विभाग, हिमावंत मिशन में बन रही डीपीआर

Mon, 01 Dec 2025 03:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंज में 56 भूस्खलन क्षेत्रों का लोक निर्माण विभाग ट्रीटमेंट करेगा।  हिमावंत मिशन में डीपीआर बन रही है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आपदा व भू-धंसाव से बने 56 भूस्खलन क्षेत्रों को चिह्नित किया गया। अब लोक निर्माण विभाग हिमावंत मिशन के तहत भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट की डीपीआर तैयार कर रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते कई राज्य मार्गों पर भूस्खलन जोन बने हैं। जहां पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यातायात अवरूद्ध होने के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश भर में ऐसे 56 भूस्खलन जोन चिह्नित किए हैं। सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेशभर में लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़कों पर 56 भूस्खलन जोन को चिह्नित किया गया। हिमावंत मिशन के तहत इन भूस्खलन जोन के उपचार के लिए विशेषज्ञों के सहयोग डीपीआर बनाई जा रही है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सोशल मीडिया पर दिल्लगी कहीं पड़ न जाए भारी, युवतियों की मदद से ऐसे हनीट्रैप में फंसा रहे साइबर ठग
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रीटमेंट का एस्टीमेट बनने के बाद काम शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भूस्खलन जोन है, उनका उपचार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से किया जाएगा। इस साल प्रदेश भर में प्राकृतिक आपदा व भू-धंसाव से राज्य मार्गों पर नए भूस्खलन क्षेत्र बने हैं। जहां पर मलबा आने सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही लगातार यातायात बाधित होने का खतरा बना है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें