महोत्सव में एक बच्चे ने रैप के जरिये नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। वहीं छात्रों के एक समूह ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति देकर देशभक्ति का जज्बा जगाया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब तालियां मिलीं।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, इंदर आर्य, करिश्मा शाह समेत अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस लाइन परिसर हरे कृष्णा के जयघोष से गूंजता रहा।
इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजानदास, डीजीपी दीपम सेठ, एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल समेत कई लोग मौजूद रहे।