इस बार बदलेगा ध्वजदंड
श्री दरबार साहिब में हर तीन साल में ध्वजदंड को बदलने की परंपरा है। इसलिए इस बार ध्वजदंड को बदला जाएगा। इसके लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए दूधली से लकड़ी मंगाई गई है। इसे एक महीने पहले ही तराशना शुरू कर दिया गया था।
ये रहेगा दिनवार कार्यक्रम
आठ मार्च- हस्ताक्षर कराकर बड़ागांव ले जाया जाएगा महंत वियंतदास के नाम हुकुमनामा।
10 मार्च- पैदल संगत के स्वागत के लिए अराईयांवाला प्रस्थान करेंगे श्रीमहंत।
11 मार्च- संगतों के स्वागत के लिए एसजीआरआर प्रस्थान करेंगे श्रीमहंत।
12 मार्च- पैदल संगत के साथ श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगे श्रीमहंत।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट
16 मार्च- गिलाफ सिलाई और श्री दरबार साहिब में लाया जाएगा ध्वजदंड।
18 मार्च- पूर्वी संगत की विदाई।
19 मार्च- श्री झंडे जी का आरोहण।
20 मार्च- संगत को आशीर्वाद देंगे श्रीमहंत।
21 मार्च- नगर परिक्रमा।
छह अप्रैल- मेले का समापन।