फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में सामूहिक नकल करते पकड़े 60 छात्र, परीक्षा केंद्र सील 

Wed, 09 Jan 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
shri dev suman university
विज्ञापन

बीएससी कृषि विषय की मुख्य परीक्षा में श्रीदेव सुमन विवि के अधिकारियों ने हिमगिरी कॉलेज लंढौरा रुड़की में 60 छात्रों को सामूहिक नकल करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है। हिमगिरी कॉलेज परीक्षा केंद्र सील कर विवि कुलसचिव ने चमन लाल महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया है। अब हिमगिरी कॉलेज की परीक्षाएं चमन लाल महाविद्यालय में होगी। हरीश चंद्र रामकली डिग्री कॉलेज में भी एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। 

विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षाएं कराना श्रीदेव सुमन विवि के लिए टेढ़ी खीर बनती जा रही है। नकल रोकने के लिए विवि इस वर्ष परीक्षा कक्षों में वीडियोग्राफी भी करा रहा है। बावजूद इसके स्ववित्त पोषित कॉलेज हरकत में नहीं आ रहे है। मंगलवार को जब विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट, सहायक कुलसचिव विमल मिश्रा हिमगिरी कॉलेज लंढौरा में औचक निरीक्षक करने पहुंच, तो वहां दो अलग-अलग कक्षों में बीएससी कृषि विषय की परीक्षा दे रहे 60 छात्रों के पास सामूहिक नकल सामग्री बरामद की गई।

कुलसचिव ने परीक्षा केंद्र सील कर दिया है। हिमगिरी कॉलेज की परीक्षाएं अब चमन लाल महाविद्यालय में होगी। कुलसचिव ने बताया कि हिमगिरी कॉलेज की संबद्धता निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें