फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिजनों की मौजूदगी में कल होगा श्रेया का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से श्रेया के परिजन शुक्रवार तक देहरादून पहुंच जाएंगे। उनकी मौजूदगी में ही श्रेया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, पुलिस ने बुधवार को श्रेया के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नेपाल की रहने वाली श्रेया का लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय ने बेरहमी से कत्ल कर दिया था। उसका शव रविवार सुबह थानो रोड के पास सिलवारगढ़ रास्ते के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। पुलिस का मंगलवार शाम तक श्रेया के परिजनों से संपर्क नहीं हुआ था। ऐसे में उसके शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि श्रेया की बहन से भी नेपाल में संपर्क हो गया है। उन्होंने श्रेया का अंतिम संस्कार शुक्रवार तक रोकने के लिए कहा है। उनके आने के बाद ही श्रेया के शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

-

कटघरे में खड़े होकर रोया लेफ्टिनेंट कर्नल, मांगी माफी

पुलिस ने आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान जैसे ही न्यायाधीश ने पुलिस से उसके जुर्म के बारे में पुलिस से पूछा तो लेफ्टिनेंट कर्नल खूब जोर जोर से रोने लगा। वह अपने किए पर पछता रहा था और न्यायालय से माफी मांग रहा था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ सभी साक्ष्य होने की बात कही, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें