फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और कैशियर पर है गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक के चेक से गबन करने का आरोप बैंक ऑफ इंडिया की राजपुर रोड शाखा के प्रबंधक और कैशियर पर है। इस गबन का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से ताल्लुक नहीं है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नाम त्रुटिवश प्रकाशित हो गया था। पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया के इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बैंक के ग्राहक सचिन डोबाइल निवासी देवल, पुरोला उत्तरकाशी ने पुलिस को बताया था कि उन्हें सात अगस्त को अनिता भूषण ने पांच लाख रुपये का एसबीआई का चेक दिया था। यह बैंक ऑफ इंडिया के खाते में सात अगस्त को जमा कर दिया। लेकिन, 10 अगस्त तक भी यह रकम उनके खाते में जमा नहीं हुई। जबकि, एसबीआई की ओर से पता चला कि चेक का राशि आठ अगस्त को ही जारी हो गई थी। इस पर देवल ने बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। लेकिन, वहां से कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद देवल ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें