फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गौड़ ब्राह्मण स्वाभिमान संगठन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने को लेकर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते संगठन के लोग। संवाद - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। श्री गौड़ ब्राह्मण स्वाभिमान संगठन ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुहैल पाशा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया। मुकदमा दर्ज दर्ज करने को लेकर कोतवाल को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के प्रधान पति और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विकासनगर राजीव रौथाण ने कहा कि चौकी प्रभारी डाकपत्थर को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को गलत और राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि उन्हें पलिस जांच पर पूरा भरोसा है। घेराव करने वालों में डॉ. गिरीराज शर्मा, नीरज शर्मा, अमन शर्मा, अचल शर्मा, भूपेंद्र, मधुसूदन कौशिक, भूपेंद्र, गिरीश डालाकोटी, रिकेश शर्मा, विशेष शर्मा, अमित कपिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें