फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर कांजी हाउस प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIउप नगर आयुक्त ने केदारपुरम स्थित कांजी हाउस और एबीसी सेंटर का किया औचक निरीक्षण
I

I
I
Iकेदारपुरम स्थित कांजी हाउस का उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जताई। कांजी हाउस प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iउप नगर आयुक्त शुक्रवार को सुबह 9:45 बजे केदारपुरम स्थित कांजी हाउस पहुंचे। पहले वह कांजी हाउस के बराबर में स्थित नगर निगम के एबीसी सेंटर में गए। वहां काम संभाल रही संस्था के चार डॉक्टर मौके पर मिले, लेकिन नगर निगम की ओर से तैनात दो कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। इस पर उप नगर आयुक्त ने प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कांजी हाउस में पहुंचे। यहां पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। कांजी हाउस के प्रभारी भी समय पर नहीं पहुंचे थे। हालांकि, कुछ देर बाद वह पहुंच गए। उप नगर आयुक्त ने बताया कि कांजी हाउस में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। व्यवस्था में सुधार के निर्देश भी दिए गए हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें