फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच कंपनियों और एक व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहनी आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने पांच कंपनियों और एक व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि इन कंपनियों से साहनी की कंपनियों में बिना अनुबंध के लेनदेन किया है।
विज्ञापन




बता दें कि पुलिस ने इस मुकदमे में पिछले दिनों धोखाधड़ी की धाराएं भी जोड़ी थीं। इनमें भी अजय गुप्ता और उसके बहनोई को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। सभी धाराओं में गुप्ता और उसके बहनोई की जमानत पर जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होनी है। इसकी पुष्टि एसएसपी अजय सिंह ने की है।

जांच में सामने आया कि अवनी परिधि एनर्जी कम्युनिकेंट कंपनी, विजेता वेबरेजर्स कंपनी, सुरपाल पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, इनवी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, अर्जुन सिंह जोहाल कंपनी और एनवी डिजिटलरीज एंड ब्रीफेरिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मृतक सतेंद्र सिंह साहनी की कंपनी साहनी स्ट्रक्चर्स एलएलपी व साहनी इंफ्रा एलएलपी में परियोजना के लिए 30 करोड़ 95 लाख का लेनदेन हुआ है। इन कंपनियों का मृतक के साथ प्रोजेक्ट डील में किसी भी प्रकार से कोई भी अनुबंध होना नहीं पाया गया है। उक्त कंपनियों को वित्तीय लेनदेन का विवरण देने के लिए नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें