फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसारी वेशभूषा में ऋषिता भट्ट ने की हनोल में शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहासू देवता मंदिर के दर्शन भी किएI
विज्ञापन




बाॅलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट शुक्रवार को हनोल पहुंचीं। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बन रही एक डाक्यूमेंट्री फिल्म के कुछ सीन शूट किए। अभिनेत्री ने जौनसारी वेशभूषा में महासू देवता मंदिर के दर्शन भी किए। प्रशंसकों में अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। अभिनेत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया।
विज्ञापन




हनोल चातरा पंचायत के प्रधान व चकराता ब्लाॅक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु और मंदिर के कारिंदों ने अभिनेत्री को हनोल मंदिर की फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। ऋषिता भट्ट ने ग्राम प्रधान के आवास पर पारंपरिक जौनसारी खाद्य पदार्थों का भी लुत्फ उठाया। अभिनेत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 27 राज्यों में डाक्यूमेंट्री शूट की जा रही है। बताया इसमें 57 एपिसोड शूट होने है। जिसमें से अब तक छह एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। इस दौरान जल संस्थान के जेई विद्या प्रकाश भारद्वाज, दीपक डिमरी, रोशन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें