फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पानी के लिए मची हाहाकार

Mon, 19 May 2014 04:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में सूरज की लगातार बढ़ती तपिश के साथ देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में पानी-पानी की पुकार भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


पेयजल किल्लत से जूझ रही जनता
कहीं पानी नहीं आ रहा तो कहीं जल संस्थान ने उपभोक्ताओं को बताए बिना सप्लाई का समय बदल दिया है। ऐसे में पेयजल किल्लत से जूझ रही जनता परेशान है।

डीबीएस कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में चली आ रही पेयजल किल्लत बरकरार है। यहां तीन दिन से नल सूखे पड़े हैं, लेकिन जल संस्थान जानकारी न होने की बात कह रहा है।

स्थानीय निवासी मेघा ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन सप्लाई ठप रहती है, लेकिन तीन दिन से पानी बिल्कुल नहीं आया है।

बताया कि विभाग की ओर से टैंकर भी नहीं भेजे गए हैं। ऐसे में पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। दूसरी ओर, डीएल रोड पर जल संस्थान अलग-अलग समय पर सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन


हेमू ने बताया कि पहले ही पानी नहीं आता, अब समय की जानकारी न होने से पानी आने पर भी लोग भर नहीं पा रहे।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके जैन का कहना है कि बिजली न होने या अन्य वजहों से कई बार पानी की सप्लाई का समय बदल जाता है।

एक-दो दिन ही ऐसा होने पर सूचना नहीं दी जाती, लेकिन लंबे समय तक दिक्कत होने पर उपभोक्ताओं को पूर्व जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि पानी न आने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आई तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन दिन पानी, फिर वही कहानी
विधानसभा के समीप चकशाह नगर क्षेत्र में एक सप्ताह तक किल्लत के बाद बड़ी मुश्किल से आपूर्ति सुचारु हुई थी। तीन दिन तक पानी मिला, लेकिन अब दो दिन से फिर किल्लत होने लगी है।

क्षेत्रवासी सिमी ने बताया कि पहले विभाग ने पाइपलाइन टूटने की बात कही थी। लेकिन अब फिर लोग परेशान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें