फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साइबर ठग ने परिचित बन अधिवक्ता से ठगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने तीन बार में एक लाख रुपये ठग को भेज दिए। उनकी शिकायत पर साइबर थाने ने जांच की और फिर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




मामले में अधिवक्ता डीपी बिजल्वाण ने शिकायत की है। उन्हें 18 मार्च की शाम फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम विजय बताया। अधिवक्ता के अनुसार, विजय नाम का एक व्यक्ति उनका पुराना परिचित है। फोन करने वाले की आवाज भी बिल्कुल विजय जैसी लग रही थी। उसने कहा कि उसे किसी को पैसे भेजने हैं, लेकिन भेज नहीं पा रहा है। ऐसे में वह एक लाख रुपये उन्हें गूगल पे कर रहा है। यह रुपये उसने एक अन्य नंबर पर ट्रांसफर करने को कहा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनके फोन पर 80 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। अधिवक्ता को लगा कि विजय नाम के व्यक्ति ने उन्हें 80 हजार रुपये भेज दिए हैं। लिहाजा उन्होंने विजय के दिए नंबर पर 30 हजार, 50 हजार, 15 हजार और पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपने फोन पर आया मैसेज देखा तो वह फेक निकला। उनके खाते में एक रुपये भी नहीं क्रेडिट हुए थे। जबकि, उनके खाते से एक लाख रुपये ठग के खाते में चला गया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें