फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वीकेंड यहां करें करवाचौथ और दीपावली की शॉपिंग

Mon, 28 Oct 2013 11:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन चल रहा है। इन दिनों राजधानी देहरादून में करवाचौथ और दीपावली की तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं। फेस्टिव सीजन के चलते देहरादून में कई जगह एक्साइडेट डिस्काउंड दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस वीकेंड आप किफायती खरीदारी के साथ फेस्टिव सीजन की इस सेल को कैश कर सकते हैं। इस दौरान राजधानी की लगभग हर दुकान, हर शो रूम में ऑफर्स की भरमार है। कहीं फर्नीचर पर डिस्काउंट है तो कहीं डिजायनर कपडों पर। इसके साथ ही सैलून और पार्लर में भी महिलाओं के लिए आर्कषक ऑफर उपलब्ध हैं।

यहां से आप कर सकते हैं खरीदारी
नालापानी चौक स्थित फैशन प्वॉइंट में इन दिनों डिजायनर कपडों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही पल्टन बाजार स्थित दून म्यूजिक सेंटर से आप मात्र एक रुपए में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ले सकते हैं। तिलक रोड स्थित शैफाली ज्वेलरी में इस फेस्टिव सीजन पर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसमें विनर बनकर आप आर्कषक उपहार जीत सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों के साथ ही व्यापारी भी इस सीजन का फायदा उठाना चाहते हैं। इसलिए हर किसी ने अपनी दुकान पर ग्राहकों को लुभाने का इंतजाम किया हुआ है। हरिद्वार रोड स्थित दून सुजूकी में स्कूटी एसेसरीज पर आर्कषक छूट दी जा रही है। सहारपुर चौक स्थित अग्रवाल फर्नीशिंग और एस्लेहॉल स्थित विरेंद्र फर्नीचर में फेस्टिवल सेल लगी है।

पल्टन बाजार स्थित केसी ज्वेलर्स में आर्कषक ऑफरों की धूम है। इसके साथ ही राजधानी स्थित अरुंस सैलून एंड एकेडमी में करवाचौथ पर लॉरियाल के प्रोफेशनल द्वारा मेहंदी व ब्राइडल मेकअप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें