फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सेना की वर्दी का कपड़ा बेच रहा था दुकानदार, पुलिस और इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Apr 2026 01:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

रुड़की में एक दुकानदार सेना की वर्दी का कपड़ा बेच रहा था। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुर्ती क्षेत्र में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और सेना इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने सेना की वर्दी का कपड़ा बेच रहे एक दुकानदार को पकड़ लिया। सोमवार को आर्मी इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लालकुर्ती स्थित एक दुकान पर छापा मारा।

विज्ञापन


छापे के दौरान टीम ने दुकान से 400 मीटर प्रतिबंधित कपड़ा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संबंधित दुकान सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने के लिए अधिकृत नहीं थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: मौसम का मिजाज बदला, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें