सिगरेट पी, गुटखा खाया और निकलने लगे। दुकानदार ने पैसे मांगने की हिम्मत की तो युवक गुस्सा हो गए। गुस्सा इतना कि दुकानदार पर एक साथ टूट पड़े। धारदार हथियारों से हमला कर कान भी काट दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना रेलवे स्टेशन के गांधी रोड पर गेट की है। यहां पर संजय गुप्ता निवासी गांधी रोड पान की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी दुकान पर चार-पांच युवक आए। उन्होंने पहले सिगरेट पी और फिर गुटखा लिया। कुछ बातचीत करने के बाद वहां से जाने लगे।