सहारनपुर चौक स्थित एक सिगरेट की दुकान की छत की टिन काटकर चोरों ने हजारों का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात यह है कि चौराहे पर रातभर पुलिस पिकेट रहती है, इसके बाद भी चोर छत की टिन काटकर चोरी कर गए।
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर चौक पर पुनीत बंसल निवासी न्यू पार्क रोड की बीडी, सिगरेट की दुकान है। वह मंगलवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह नौ बजे दुकान पहुंचे तो दुकान की छत पर लगी टिन कटी हुई थी। दुकान से हजारों का सामान और करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मा.सि.रि.