फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वारः दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sun, 09 Oct 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाबर के दुर्गापुर चौराहे में शनिवार देर रात करीब दो बजे मिठाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में लगी आग को देख राजस्थान से शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए दुकान में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात दुर्गापुरी चौराहे में मां भगवती का जागरण हो रहा था। जागरण में उपस्थित लोगों ने पास की एक दुकान बालाजी स्वीट शॉप के अंदर से धुआं निकलते देखा तो उन्हें दुकान में आग लगने का आभास हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और दुकान स्वामी को दी।

मौके पर पहुंच दुकान स्वामी ने जैसे ही दुकान का शटर खोला तो दुकान के अंदर आग की लपटों को देखकर उसके होश उड़ गए। आग इतनी भीषण थी कि मिष्ठान भंडार से सटी दूसरी दुकान के बाहर लगा एयर कंडीशनर भी जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। 
विज्ञापन


इसी बीच कुछ ही दूरी पर हो रहे एक शादी समारोह में शामिल होने आया एक युवक मौके पर पहुंचा और उसने दुकान के अंदर घुसकर गैस सिलेंडर बाहर निकाल दिए। बाद में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि दुकान के ऊपर मंजिल पर लॉज है, जिसमें शादियों के चलते कई लोग आकर ठहरे हुए थे। साथ ही दुकान से दस मीटर दूरी पर हो रहे भगवती जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ भी जमा थी।

दुकान स्वामी ने बताया कि अग्निकांड में दुकान के अंदर रखे छह फ्रिज, फर्नीचर, काउंटर, खाद्य सामग्री, इनवर्टर, एलईडी टीवी, चार सिलिंग फैन समेत करीब सात लाख का सामान जलकर राख हो गया है। पटवारी प्रताप सिंह ने बताया कि दुकान में नष्ट हुए सामान का आंकलन किया जा रहा है, रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें