विकासनगर। बॉलीवुड निर्माता निर्देशक सनोज मिश्रा अपनी टीम के साथ पछवादून पहुंच गए हैं। वह 25 दिसंबर से विकासनगर व डाकपत्थर में अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग करेंगे। उन्होंने यहां भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहद उपयुक्त है। द डायरी ऑफ मणिपुर के निर्माता निर्देशक सनोज मिश्रा, तकनीकी सहायक पवन सिंह ने विकासनगर पहुंचकर शूटिंग के लिए चुने गए स्थानों का जायजा लिया। बता दें कि फिल्म में विष्णु दूबे व पंजाब सिंह मजीठिया मुख्य किरदार निभा रहे हैं। सनोज मिश्रा राम की जन्मभूमि व काशी टू कश्मीर, गांधी गिरी, गजनवी जैसी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं जो काफी पसंद की गई थी। संवाद