फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में मिले 'लापतागंज' के लोग

Mon, 14 Oct 2013 12:54 PM IST
अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सब टीवी में प्रसारित होने वालो प्रसिद्घ धारावाहिक 'लापतागंज' की शूटिंग रविवार को देवप्रयाग के संगम तट पर हुई।
विज्ञापन


धारावाहिक के कलाकार मुकुंदीलाल, मामा, इंदुमति, एलीजा, और चीकू से मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रसिद्ध व्यंग्य लेखक शरद जोशी की कहानियों पर बनने वाला यह सीरियल लोगों को खूब पसंद है।

संदेश देना है मकसद
लापतागंज के निर्देशक अश्विनी धीर ने बताया कि गंगा की पवित्रता बनाए रखने का संदेश देने के उद्देश्य से अलकनंदा और भागीरथी के संगम स्थल देवप्रयाग में शूटिंग की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार में भी कई दृश्य फिल्माए गए हैं। धीर ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार को इसके लिए आधारभूत ढांचा खड़ा करना चाहिए।

लापतागंज के मामा अनूप उपाध्याय ने कहा कि वह देवप्रयाग तीर्थ में आने से अपने को धन्य मानते हैं। 1991 से थिएटर से अपनी शुरूआत करने वाले अनूप को दूरदर्शन के शांति धारावाहिक में पहला मौका मिला था।
विज्ञापन


घर-घर में पहचान
उन्होंने कहा कि लापतागंज से उनकी पहचान घर-घर में हो गई है। मुकंदीलाल (रोहताश गौड़), एलिजा (कृष्ण भट्ट), इंदुमति (सुलोचना खन्ना), चीकू (संजय) आदि देवप्रयाग के संगम तट के प्राकृतिक सौंदर्य से खासे प्रभावित हुए।

संगम स्थल पर करीब 10 घंटे तक शूटिंग की गई। इसमें देव प्रयागवासी अत्रेश ध्यानी और लक्ष्मणझूला के अमित प्रजापति ने भी भूमिका निभाई।

इस दौरान नाई अनीश खान ने दो कलाकारों का मुंडन और गंगा में गंदगी फैलाने वालों की पिटाई का दृश्य फिल्माया गया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें