मसूरी में कांग्रेस को लगा बङा झटका, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र ढौंढियाल ,भाजपा में ?
- फोटो : MUSSOORIE
विधानसभा क्षेत्र मसूरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मसूरी शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र ढौंढियाल, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष और नगर पालिका सभासद गीता कुमाईं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा में शामिल कराया। इसके अलावा पालिका सभासद जसोदा शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
शहर के पिक्चर पैलेस चौक स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कई दर्जन लोगों को भाजपा शामिल कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश चंद्र ढौंढियाल, सभासद अरविंद सेमवाल, गीता कुमाईं, जसोदा शर्मा, बादल प्रकाश, मदन मोहन शर्मा, अमित भट्ट, भरत सिंह कुमाईं, आलोक मेहरोत्रा, रमेश कनौज्जिया, मनोज रेंगवाल, मुकेश धनाई, शाहिद मंसूर, अभिषेक कुमाईं, सपना शर्मा, नर्मदा नेगी मौजूद रहे। संवाद