फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी प्रधान चुनी गईं तीज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोर्खाली समाज की ओर से नगर पालिका के टाउन हॉल में हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया। शिवानी प्रधान को तीज क्वीन चुना गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान शामिल हुए। समाज के लोगों ने नेपाली टोपी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा का भी अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के कार्यक्रमों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। नई पीढ़ी को संस्कृति की जानकारी देने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। बच्चों ने नेपाली गीत पर सामूहिक नृत्य किया। बच्चों के एकल कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी। तीज प्रतियोगिता में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। पालिकाध्यक्ष ने शिवानी प्रधान को ताज पहनाकर उन्हें पुरस्कृत किया। पूजा राना दूसरे और शीतल राना तीसरे स्थान पर रहीं। जोगेंद्र शाह ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कीर्तन मंडली अध्यक्ष माला शर्मा, बिंदिया राना, प्रतिमा, लक्ष्मी पुनेठा, गंगा गुरुंग, राधा गुरुंग का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें