उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा-2022 पास कर दून की शिवानी सिंह सिविल जज बन गई हैं। शिवानी के दादा दिवंगत सेवा राम भी उत्तरप्रदेश में सिविल जज थे।
दून के सेवलाकलां, दून एन्क्लेव निवासी शिवानी ने बताया, उन्हें अपने दादा से यह प्रेरणा मिली। शिवानी ने दून से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी की पढ़ाई की। शिवानी मूल रूप से सहारनपुर के उसंद गांव की रहने वाली हैं। शिवानी के पिता यशपाल सिंह, माता अनिता सिंह और स्थानीय निवासी दया राम ने कहा, बेटी ने परिवार के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है।