फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चित्र जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चित्र जलाया देहरादून। हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शिव सैनिकों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का चित्र जलाकर विरोध दर्ज किया। शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि भाजपा के नेता अपना आपा खो चुके हैं। इसीलिए वह उल जलूल बयान देने में लगे हैं कभी प्रधानमंत्री की तुलना भगवानों के नेता के रूप में करते हैं तो कभी मोदी चालीसा बनाकर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करते हैं। उप प्रमुख शिवम गोयल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बेलगाम और अहंकारी करार दिया। इस कार्यकर्म में मनोज सरीन, रोहित बेदी, संजीव मैठानी, मनोज वोहरा, विकास मल्होत्रा, वासु परविंदा, अभिषेक साहनी, फ़रीद अली, रजत विश्नोई, हर्ष सिंघल आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें