देहरादून। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद किसानों का गन्ना भुगतान को इंतजार लंबा हो गया है इसके विरोध में अब किसान प्रदर्शन पर भी उतारु है। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने जिलाधिकारी को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा पदाधिकारियों ने कहा कि डोईवाला गन्ना मिल का पेराई सत्र समाप्त हुए लगभग दो माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक लगभग 49 करोड़ रुपए बकाया है, जो कुल भुगतान का लगभग 56 फीसदी है। इसमें अकेले डोईवाला सोसाइटी का लगभग 22 करोड़ 74 लाख रुपये शामिल है। पदाधिकारियों ने डोईवाला शुगर मिल के अधिशाषी अधिशासी निदेशक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण गेहूं की फसल को चौपट हो गई है अब किसान धान की रोपाई भी धन की कमी के कारण नहीं कर पा रहा है। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण , जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह व जिला सचिव कमरुद्दीन ,वरिष्ठ किसान नेता राजेन्द्र पुरोहित के अलावा किसान सभा डोईवाला मण्डल के सचिव याक़ूब अली, क्रेशन सिंह, फूल सिंह ,अनूप पाल आदि शामिल थे ।