बिथ्याणी गांव में आयोजित श्रीमद शिव महापुराण कथा में उपस्थित श्रद्धालु- स्रोत-आयोजक
- फोटो : samvad
यमकेश्वर। यमकेश्वर विकासखंड के बिथ्याणी गांव में शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ पूरे बिथ्याणी गांव से निकली। श्रद्धालुओं ने गांव के जलस्रोत से कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा कथा स्थल पर वापस आई। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। यात्रा में श्रद्धालु ढोल-दमाऊ की धुन पर नृत्य करते रहे। मोहनलाल ने बताया कि कथा का वाचन व्यास कमलेश कंडवाल करेंगे। कार्यक्रम में सतेंद्र नेगी, आकाश, राजदीप, राजेंद्र सिंह नेगी, उदय सिंह नेगी, विजय सिंह रावत, मनमोहन बडोला, बृजलाल, बाबूलाल, रामलाल, अनिल, सुनील, आदि मौजूद रहे। संवाद