10 एम्स में वर्ल्ड ट्रॉमा वीक के समापन के दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत।स्रोत-एम्स
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को विश्व आघात सप्ताह(वर्ल्ड ट्रॉमा वीक) का विधिवत समापन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले उत्तराखंड राज्य में ट्रॉमा चिकित्सा के लिए एम्स ऋषिकेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राज्य के गंभीर मरीजों की चिकित्सा में बेहतर कार्य करने पर एम्स ऋषिकेश की सराहना भी की। कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ एम्स प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि एम्स का ट्रॉमा सेंटर देश के नंबर वन ट्रॉमा सेंटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है। वहीं, सांसद ने अपनी निधि से एम्स को रोगी ट्रांसपोर्ट सेवा वाहन और उसकी चाबी निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह को सौंपी। मौके पर डीन प्रो. जया चतुर्वेदी, एमएस प्रो. बी. सत्याश्री आदि मौजूद रहे। संवाद