फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में विसर्जित की गई दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित की अस्थियां

Wed, 24 Jul 2019 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार में हुआ अस्थि विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित का अस्थि विसर्जन आज हरिद्वार में किया गया। हरिद्वार की हर की पौड़ी पर पूरे विधि विधान से तीर्थ पुरोहित द्वारा अस्थि विसर्जन संस्कार किया गया।

विज्ञापन


अस्थि विसर्जन के लिए शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित, बेटी लतिका दीक्षित, कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद और पवन खेड़ा सहित परिवार के काफी सदस्य हरिद्वार पहुंचे।

विज्ञापन

20 जुलाई को दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में हुआ था निधन

बता दें कि 20 जुलाई को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया था। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सुबह उन्हें एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उल्टी हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

एस्कॉर्ट्स अस्पताल के डॉक्टर अशोक सेठ के मुताबिक, दोपहर 3.15 बजे शीला दीक्षित को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और 3.55 पर उन्होंने आखिरी सांस ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें