फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई शीतला ने मचाई तबाही, कई गांवों में घुसा पानी, फसलें तबाह

विज्ञापन
बारिश से हरिपुर हरबर्टपुर में हुआ जलभराव। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। क्षेत्र में देर रात से हो रही बारिश के चलते शीतला नदी उफान पर आ गई। सुबह तक नदी ने रौद्र रूप ले लिया। नदी ने तटवर्ती गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया। कृषि भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा। कई घरों में पानी घुस गया। सड़कें और खेत जलमग्न हो गए। लांघा रोड स्थित इंडस्ट्री एरिया की कई कंपनियों में भी पानी घुस गया। केदारावाला गांव में नदी के तेज बहाव से किसानों की भूमि बह गई। छोटूवाला गांव के स्कूल में भी पानी घुसा। छरबा, खुशहालपुर गांव में भी बारिश से भारी नुकसान हुआ। जुड्डो-हथियार में भी बारिश से भारी तबाही मचाई। यहां मुख्य बाजार में कई वाहन मलबे में दब गए। परियोजना क्षेत्र के आसपास भी बड़ी मात्रा में मलबा भर गया। हरबर्टपुर हरिपुर में भी बारिश के पानी ने आबादी का रुख कर लिया। लक्ष्मीपुर-छरबा रोड पर भी शीतला नदी का पानी आ गया। लटीखेत में फसलें बर्बाद हो गईं। रुद्रपुर के देवथला में भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शीतला नदी के पानी के दून-पांवटा हाईवे पर आ जाने से कई जगहों पर जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई। कुछ देर के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही थमी रही। वहीं कटापत्थर क्षेत्र में तेज बहाव में पेयजल लाइनें बह गईं। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि सभी क्षेत्रीय लेखपालों को स्थित पर नजर रखने और क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।

उफनाई शीतला नदी।- फोटो : VIKAS NAGAR

आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें