फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 100 मीटर दौड़ में शौर्या चौहान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम शंकरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शौर्या चौहान ने पहला, अमन ने दूसरा और अनुभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग 3000 मीटर दौड़ में वंदना पहले, काजल दूसरे और रुचि राणा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में हिमांशु ने पहला, स्वास्तिक राणा ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यशपाल नेगी ने किया। गोला फेंक बालक वर्ग में विपिन शाह पहले, आयुष राय दूसरे और पदम थापा तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल बालक वर्ग में भाऊवाला ने पहला और सहसपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग खो-खो में भगवंतपुर पहले और भाऊवाला दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी बालक वर्ग में भगवंतपुर ने पहला और आमवाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, राजीव रावत, मनोज, अनुज, पार्वती चौहान, आशीष भट्ट, नवीन, हरि मोहन, विवेक, मनीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें