फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिद्धार्थ स्कूल के शौर्य और प्रिया का खो-खो टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा में होने वाली चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रिया और छात्र शौर्य का चयन उत्तराखंड खो-खो टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी से चार फरवरी तक होने वाली 35वीं सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस चैंपियनशिप के लिए नैनीताल जिले में 25 जनवरी को अंडर-14 वर्ग का ट्रायल लिया गया था। इसमें प्रदेश के 13 जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 15 बालक और 15 बालिकाएं चयनित हुईं। दून से बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी और बालक वर्ग में शौर्य कुमार चयनित हुए। स्कूल के प्रबंधक सुरेश डंडरियाल ने बताया कि दोनों बच्चों का उत्तराखंड खो-खो टीम में चयन होना स्कूल के लिए गर्व की बात है। ये बच्चे हरियाणा में होने वाली चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम से खेलेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें