नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस (12017) का बृहस्पतिवार को कांसरो के पास अचानक इंजन फेल गया है। जिससे ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। इंजन में आई तकनीकी खराबी के बारे में चालक ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।
इस पर रायवाला से इंजन भेजकर शताब्दी एक्सप्रेस को देहरादून पहुंचाया गया। इंजन में आई खराबी को ठीक करने के लिए रेलवे ने इंजीनियरों की टीम देहरादून भेज दी है। करीब आधा घंटे तक शताब्दी ट्रैक पर खड़ी रही।
जिस कारण अन्य ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। इंजन बदलने के बाद शताब्दी को देहरादून पहुंची। उधर, स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह का कहना है कि शताब्दी के इंजन में अचानक खराबी आ गई थी। जिससे शताब्दी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से देहरादून पहुंची।