विकासनगर। लंबे समय से रिक्त चल रहे ब्लॉक महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर शशि चौहान की नियुक्ति की गई है। बृहस्पतिवार को तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल ने शशि चौहान को पद भार सौंपा।
कुंवरपाल ने कहा कि शशि चौहान के महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनने से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान ने कहा कि वह शुरुआत से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ी रही हैं। कहा कि वह महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सभासद गिरीश सप्पल, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, हरबर्टपुर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, महिला अध्यक्ष कुसुम कौशल, रेशमा अंसारी, सरोज, हरिओम कोहली, आशीष पुंडीर, सरोज मौजूद रहे।