फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विदेशी धरती पर देश के लिए खेलेगा उत्तराखंड का शार्दुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के शार्दुल थपलियाल चीन में होने जा रही एशियन स्कीइंग माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप में देश के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। चमोली जिले के ज्योर्तिमठ के बड़गांव निवासी शार्दुल थपलियाल 16 से 20 मार्च तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन




स्कीइंग के क्षेत्र में उभरते सितारे शार्दुल, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। मंगलवार को शार्दुल ग्राफिक एरा से चीन के लिए रवाना हुए। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. कमल घनशाला ने शार्दुल को अच्छे उपकरणों के लिए तीन लाख रुपए भेंट किए। शार्दुल के इस मुकाबले के लिए ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हैं। इससे पहले शार्दुल ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटीज स्कीइंग चैंपियनशिप में स्की माउंटेनियरिंग (स्प्रिंट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। जबकि विवि के पांच छात्र ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और महिला क्रिकेट टीम की विश्व चैंपियनशिप विजेता टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा भी ग्राफिक एरा की छात्रा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें